हरीश रावत से शिष्टाचार भेंट करने पहुंची स्पीकर

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से देहरादून स्थित उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, रावत ने भी उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

रावत ने राज्य के इतिहास में प्रथम महिला विधानसभा स्पीकर निर्वाचित होने पर श्रीमती भूषण को बधाई दी एवम उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं भी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि यह एक केवल औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उन्हें बड़ी जिम्मेवारी मिली है जिसके लिए उन्हें सभी वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.