After Header-1

लखनऊ में एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक लाख रुपए का इनामी बदमाश राहुल सिंह मारा गया। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड का आरोपी था। उसने इस लूट के दौरान एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी, तभी से वो फरार चल रहा था।

पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हसनगंज इलाके में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक लाख रुपए के इनामी बदमाश राहुल सिंह को पुलिस ने हसनगंज इलाके में आज (शुक्रवार) सुबह घेर लिया। खुद को घिरा देखकर राहुल सिंह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होती देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो राहुल सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.