प्रियंका ने पायलट पर जताया भरोसा, मिल सकती है कांग्रेस में बड़ी जिम्मेवारी

नयी दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस का मंथन जारी है ।राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है।

हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि वह पार्टी के हित में किसी भी त्याग के लिए तैयार हैं, जिसके पास सीडब्ल्यूसी में शामिल कांग्रेस नेताओं ने उनके नेतृत्व में भरोसा जताते हुए उनसे आग्रह किया कि संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक वह पद पर बनी रहें। इसके बाद सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बनी हुई हैं।उस बैठक में प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर बहुत कुछ कहा था। प्रियंका गांधी ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि जिन नेताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया वो नहीं आए। सिर्फ सचिन पायलट ने चुनाव में पार्टी के लिए काम किया। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मैं सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपेंद्र हुड्डा का धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने पूरे विधानसभा चुनाव में पार्टी का सहयोग किया।
सीडब्ल्यूसी में सचिन पायलट के सभी सदस्यों ने तारीफ की थी। खासकर प्रियंका गांधी ने उनकी खूब प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.