बांग्लादेश: ISKCON मंदिर पर हमला, जमकर हुई लूटपाट

नयी दिल्ली। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित ISKCON राधाकांता मंदिर पर उपद्रवियों की भीड़ ने हमला किर जमकर तोड़फोड़ की और अंदर रखा कीमती सामान लूट लिया।घटना में शामिल लोगों की पहचान तो हो गई है, लेकिन अभी तक स्थानीय पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

इससे पहले भी बांग्लादेश में मंदिरों को निशाना बनाया जाता रहा है। अक्टूबर महीने में मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में झूठी अफवाह की आड़ लेकर बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिरों और हिंदुओं के घरों पर जैसे भीषण हमले किए गए थे। पहले दिन से ये अफवाह फैलाई गई कि हिन्दुओं ने कुरान का अपमान किया। बिना सबूतों के और बिना सोचे-समझे बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा तक शुरू हो गई। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने दुकाने लूटी गई मंदिरों और घरों को निशाना बनाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.