After Header-1

राजा भैया ने कहा- मेरी पार्टी ने की कांग्रेस की बराबरी

प्रतापगढ़ । रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि उनकी नयी नवेली पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सीटों के मामले में न सिर्फ बहुजन समाज पार्टी को पीछे ढकेल दिया है बल्कि कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल की बराबरी कर दम खम का इजहार किया है।

अपनी कोठी बेंती पर जीत की बधाई देने पहुंचे लोगो से राजा भैया ने  कहा ‘‘ आप लोगो के आशीर्वाद व स्रेह की ताकत से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के बराबर पहुँच गयी है और बहुजन समाज पार्टी पीछे हो गयी है।

राजा भैया ने जनसत्ता दल के गठन के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में विधान सभा के प्रत्याशियों को चुनाव के मैदान में उतारा था। प्रतापगढ़ जिले की कुन्डा विधान सभा क्षेत्र से राजा भैया और बाबा गंज सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र से विनोद सरोज जनसत्ता दल से चुनाव जीत गये है।

राजा भैया 1993 से कुन्डा क्षेत्र से लगातार निर्दल विधायक बनते आ रहे है ,सन 2017 का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपनी नयी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था , 2022 के चुनाव में कांग्रेस को विधान सभा की दो सीट और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर विजय मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.