नोटा को मात नहीं दे पाए 17 प्रत्याशी

गोपेश्वर।चमोली जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर 17 प्रत्याशी नोटा को भी मात नहीं दे पाए।विधान सभा के चुनाव में जनपद की बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग तथा थराली विधान सभा सीटों पर हालांकि 31 प्रत्याशी मैदान में थे किंतु इनमें 17 प्रत्याशी दमखम न दिखाने के कारण नोटा को भी मात नहीं दे पाए।

बद्रीनाथ विधान सभा सीट पर कांग्रेस, भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को छोड़ बाकी 8 उम्मीदवार नोटा को मात नहीं दे पाए। इस सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदाताओं ने नोटा में 8५3 मत डाले थे। कांग्रेस, भाजपा तथा आप उम्मीदवारों को छोड़ कर बाकी 8 उम्मीदवार नोटा से काफी पीछे रहे।

बदरीनाथ सीट के बसपा उम्मीदवार मुकेश लाल कोसवाल को मात्र 552 मत ही मिले। भाकपा के विनोद जोशी को 798, पीपीआईडी के पुष्कर लाल बैछवाल को 397, उक्रांद के बीरू सजवाण को 343, निर्दलीय धीरेंद्रपाल सिंह को 280, मुकुंद सिंह को 210, शैलेंद्र प्रकाश सिंह को 481 तथा सुनील ची को 170 मत ही हासिल हुए। इस तरह बद्रीनाथ सीट पर दमखम न दिखाने से 8 उम्मीदवार नोटा को ही मात नहीं दे पाए।
कर्णप्रयाग सीट पर भी 6 उम्मीदवार नोटा में पड़े मतों से पीछे रहे। इस सीट पर नोटा में 9५८ मत पड़े। कर्णप्रयाग सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें भाकपा माले के इंद्रेश मैखुरी को 59, उक्रांद के उमेश खंडूड़ी को 464, आम आदमी पार्टी के दयाल सिंह बिष्ट को 486, उत्तराखंड जन एकता पार्टी के डा मुकेश पंत को 71, न्याय धर्म सभा की रंजना रावत को 24, पीपीआईडी की सुरेशी देवी को 173 ही मत पड़े।
थराली सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में थे। इस सीट पर 663 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इस सीट पर उक्रांद के कस्बी लाल शाह को 388, समाजवादी पार्टी के किशोर कुमार को 217, निर्दलीय गणेश कुमार को 527 मत पड़े। इस तरह थराली सीट पर 3 प्रत्याशी नोटा को भी मात नहीं दे पाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.