रूसी तेल अब अमेरिकी बंदरगाहों पर स्वीकार्य नहीं होगा

नयी दिल्ली। अमेरीका ने रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन  ने कहा, हम रूसी तेल और गैस तथा ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। रूसी तेल अब अमेरिकी बंदरगाहों पर स्वीकार्य नहीं होगा। प्रतिबंध लगाने से अमेरिका को भी नुकसान पहुंचाएगा।

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, ऐसा नहीं है कि फैसले का यहां असर नहीं होगा। बाइडेन ने कहा कि निर्णय यूरोप सहित अन्य सहयोगियों के साथ परामर्श के बाद लिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका सभी यूरोपीय देशों की तुलना में घरेलू स्तर पर कहीं अधिक तेल का उत्पादन करता है, इसलिए कई देश ऐसे भी हैं, जो इस प्रतिबंध में उनका साथ न दे पाएं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने संसद से यूक्रेन को 12 अरब डॉलर की सहायता देने के लिए कानून को मंजूरी देने का भी आह्नान किया। मैं कांग्रेस से 12 अरब डॉलर का यूक्रेन सहायता पैकेज पारित करने का आह्नान करता हूं। राष्ट्रपति ने इससे पहले कांग्रेस से यूक्रेन के लिए 12 अरब डॉलर की सहायता को मंजूरी देने का आह्नान किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.