After Header-1

महिला से युवक का था एकतरफा प्यार, युवक ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या

नैनीताल । महिला से एकतरफा प्यार में राजस्थान के एक युवक ने  दे दी अपनी जान। युवक ने महिला के घर के बाहर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

मल्लीताल के गोपाला सदन में एक युवक का शव बरामद हुआ। इससे आसपास हड़कंप मच गया। युवक के सीने में गोली लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान राजस्थान हनुमान गढ़ी के सौरभ पांडे के रूप में हुई।

मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि युवक एक महिला से एकतरफा प्यार करता था। बताया जा रहा है कि युवक ने रात को महिला के घर के बाहर तमंचे से अपने सीने में गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

पता चला है कि युवक माल रोड पर एक होटल में काम करता था। पुलिस को शव के पास तमंचा व खाली कारतूस भी बरामद हुआ है।  सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद के शव को मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.