दूल्हे के भाइयों ने शराब पीकर किया हंगामा, दुल्हन का शादी से इंकार

इटावा। दूल्हे के भाइयों ने शराब पीकर हंगामा किया जिसे दुल्हन नाराज हो गई और शादी से इंकार कर दिया। मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के फ्रैंड्स कालोनी क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के खेरगढ़ गांव से एक बारात बीती रात एक गेस्ट हाउस में आयी थी।

डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद

सूत्रों के अनुसार जयमाला के बाद डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया।  दूल्हे विनीत के शराबी भाइयों ने दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे अफरा-तफरी फैल गई।

मैरिज होम संचालक की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। लाठी-डंडे चलने से दूल्हा ओर  दुल्हन पक्ष के कुछ लोग घायल हुए। हंगामे के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया हालांकि जयमाला की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।

प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार बताते हैं कि शादी समारोह में विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस को विवाह स्थल पर भेजा गया था। शादी का निर्णय दुल्हन और दूल्हे पक्ष को करना है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था के दृष्टिगत निगाह रखे हुई है।

Leave a Reply