कांग्रेस ने की सर्विस वोटरों के पोस्टल बैलेट रद्द करने की मांग

देहरादून । कांग्रेस का लगातार मतदान के सम्बंध में आरोपों का सिलसिला जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सेना में सेवारत सैनिकों और सर्विस वोटरों को जारी मकांग्रेस ने की सर्विस वोटरों के पोस्टल बैलेट रद्द करने की मांगतपत्रों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर कैंसल की मांग की है।पार्टी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने यह जानकारी दी।

महर्षि ने बताया कि सीईओ को गोदियाल ने पत्र भेजकर कहा है कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निर्गत किये गये सर्विस वोटर्स के पोस्टल बैलेट की सूची में ऐसे नाम विद्यमान हैं, जो या तो सेवा निवृत्त हो चुके हैं अथवा लम्बे अवकाश अथवा दिवंगत हो चुके हैं।

शिकायत पत्र में दावा किया है कि उनके पास इस आशय की पुख्ता जानकारी है कि उपरोक्त श्रेणी के मतदाताओं के नाम पोस्टल वैलेट की मतदाता सूची में अंकित हैं।

पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराये जाने की प्रक्रिया स्वरूप यह किया जाना, उचित प्रतीत होता है कि यदि उपरोक्त (सेवा निवृत्त, लम्बी अवधि के अवकाश पर चल रहे मतदाता तथा मृतक कर्मी) सूची में अंकित मतदाताओं के मत पत्र पर किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में वोट प्राप्त होता है ल, तो उस वोट को निरस्त माना जाय।

गोदियाल ने अपने पत्र में सम्बंधित मतदाता को प्रमाणित करने वाले अधिकारी के खिलाफ, सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.