सपा -बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन गरीब लोगों को नहीं मिलती : योगी

बाराबंकी।  रामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी  के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा  की अगर सपा, बसपा की सरकार होती तो कोविड वैक्सीन बाजार में ब्लैक में बिक रही होती, फिर वैक्सीन गरीब लोगों को नहीं मिलती। कोरोना की तीसरी लहर कब आई, कब चली गई। किसी को पता ही नहीं चला। कितनी बड़ी-बड़ी रैली हो रही है, कोरोना गायब हो गया है।

उन्होने कहा ‘‘ बाराबंकी की जब भी बात होती है तो पवित्र लोधेश्वर धाम की भी चर्चा होती है। पहली मार्च को शिवरात्रि है। शिवरात्रि के अवसर पर पिछले पांच वर्ष के दौरान जिस धूमधाम के साथ जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ है पिछली सरकारों ने इसमें व्यवधान डालने का काम किया था। पूर्ववर्ती सरकारें आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी।

रामनगर में तो मां दुर्गा की मूर्ति को भी रोकने का काम होता था लेकिन बीते पांच साल में आपकी आस्था के साथ कोई खिलवाड़ करने का दुस्साहस नहीं कर पाया। कोई माई का लाल न कांवड़ यात्रा रोक सकता है  न मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रोक सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा ,पहले पर्व और त्योहार से पहले दंगे, फसाद और कर्फ्यू शुरु हो जाता था। फिर जो होता था वह किसी से छुपा नहीं है।

जबरन मूर्ति विसर्जन को रोका जाता था और कांवड़ियों को परेशान किया जाता था। जब आप शिकायत करने जाते थे तो उल्टा आप पर ही मुकदमा दर्ज होता था लेकिन हमारी सरकार के कार्यकाल में ऐसा नहीं हुआ। किसी को भी पूजा करने से नहीं रोका गया। कांवड़ को किसी ने नहीं रोका। आज प्रदेश में दंगा नहीं होता। धूम के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है।

उन्होने कहा ‘,आज आपको बिजली मिल रही है। पांच साल पहले बिजली इसलिए नहीं मिलती थी क्योंकि तब बिजली की भी जाति और मजहब होता था। तब बिजली ईद और मोहर्रम पर आती थी, होली और दीपावली में बिजली की कटौती होती थी। हमने बिना भेदभाव के सभी को पर्याप्त बिजली दी।

गुंडे, अपराधी अब जुलूस को नहीं रोकते। उन्हें पता है कि अगर वह जुलूस रोकेंगे तो अगले दिन उनके पोस्टर चस्पा हो जाएंगे। इसके बाद फिर उनके घर पर नोटिस पहुंच जाएगी। फिर सात पीढ़िया भरते-भरते थक जाएंगी लेकिन सरकारी वसूली को यह भर नहीं पाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.