और मजबूत होंगे भारत-बंगलादेश के संबंध : शहरयार आलम

शिमला। बंगलादेश के विदेश मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने कहा है कि दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मैत्री संवाद कार्यक्रम मे विभिन्न चरणों में सकारात्मक संवाद हुआ है जिससे दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग,आवागमन और आर्थिक विकास व्यवसायिक स्तर पर रिश्ते और अधिक मजबूत होगे। यह जानकारी भारत और बांग्लादेश के संबंधों को और मधुर बनाने को लेकर आज यहां मैत्री संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि भारत बंगलादेश के संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर शिमला में चल रहा मैत्री संवाद 17-20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कई दौर की चर्चा हुई। इस चार दिवसीय मैत्री संवाद में दोनों देशों के बीच सामाजिक,सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ ही आर्थिक, पर्यटन, व्यावसायिक विकास के क्षेत्र में निर्यात और निवेश, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

इस मौके पर राज्य सभा सदस्य सुरेश प्रभु ने बताया कि भारत और बांग्लादेश के बीच अच्छे संबंध है इन्हें और अधिक मजबूत बनाने के लिए चर्चा हुई है। इस संवाद कार्यक्रम में दोनों देशों के वक्ताओं ने दोनों देशों में आर्थिक, पर्यटन, व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत करने और समस्याओं को लेकर अपने विचार सांझा किए। उन्होंने बताया कि वीजा को लेकर दोनों देशों ने सहयोगात्मक रवैया अपनाया है जिससे देशो मे आवागमन और निर्यात मजबूत हुआ है।

प्रभु ने बताया कि रोहिंग्या शरणार्थी की समस्या पूरे क्षेत्र मे शान्ति बनाए के लिए खतरा है और बांग्लादेश भारत को इस समस्या का समाधान करने मे पूरा सहयोग करेगा। उपमहाद्वीप मे शान्ति और आर्थिक उन्नति लाने के लिए पाकिस्तान को अपने रवैये मे बदलाव लाना होगा। इस अवसर पर बांग्लादेश सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उप मंत्री मुहिबुल हुसैन चैधरी, राज्यसभा के सांसद सुरेश प्रभु, इण्डिया फांउडेशन की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य राम माधव, बांग्लादेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं आवामी लीग की स्थाई समिति के सदस्य जहांगीर कबीर नानक, भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान, राज्यसभा के सांसद स्वप्नदास गुप्ता, राज्यसभा के सांसद भुवनेश्वर कलिता, लोकसभा के सदस्य राजदीप रॉय, हिमाचल प्रदेश की प्रथम महिला नागरिक अनघा आर्लेकर, मुख्य सचिव राम सुभग , पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु,जीओसी-इन-सी आरट्रेक लैफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला तथा बांग्लादेश और भारत फांउडेशन के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply