अयोध्या में भाजपा और सपा समर्थक भिड़े, जमकर हुई फायरिंग

अयोध्या। अयोध्या में भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के समर्थक में भिड़ गये। जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी अभय सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थकों के बीच प्रचार के दौरान आपस में भिड़ंत हुयी। इसमें हवाई फायरिंग एवं एक दूसरे की गाडियों में तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी मिली है। अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा मे थाना  महराजगंज के अंतर्गत न्यू कबीरपुर चौराहे पर यह घटना है।

चार पांच राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे समर्थक

जानकारी के मुताबिक इस दौरान चार पांच राउंड फायरिंग भी हुई। इसमें भाजपा समर्थक बाल-बाल बच गए, पर भाजपा की प्रचार कर रही आधा दर्जन गाड़िया बुरी तरीके से तोड़फोड़ दी गई।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुटों को अलग कर बीचबचाव किया।

हमले का आरोप विकास सिंह पर लगाया गया

अभय सिंह का काफिला उनियार से जाहना बाजार की ओर जा रहा था, तभी महाराजगंज थाना क्षेत्र के मेओपुर बाजार में यह घटना हुई। हालांकि,हमले में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ लेकिन अभय सिंह के काफिले का एक वाहन बुरी तरह बर्बाद हो गया है। इस हमले को लेकर महराजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हमले का आरोप विकास सिंह के नाम के एक व्यक्ति पर लगाया गया है।

हमले को लेकर फेसबुक पर अभय सिंह ने लिखा, पुलिस विरोधियों के साथ मिलीभगत कर रही है। चुनाव आयोग का कोई स्टैंड नहीं है। जब मैं चुनाव प्रचार से लौट रहा था, नेव कबीरपुर में मेरे काफिले पर गोलियां चलाई गईं। मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। मैं अपनों से अनुरोध करता हूं कार्यकर्ता शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। हमारे विरोधियों को पता है कि वे चुनाव हार गए हैं, इसलिए वे नहीं चाहते कि चुनाव हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.