उत्तराखंड हाईकोर्ट में 21 फरवरी से होगी भौतिक सुनवाई

नैनीताल । उत्तराखंड उच्च न्यायालय आगामी 21 फरवरी से भौतिक सुनवाई के लिये खुलेगा। सभी प्रकार के मामलों सुनवाई हो सकेगी। रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चुतर्वेदी की ओर से जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार इस दौरान अधिवक्ताओं, वादकारियों, न्यायालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों परिसर में कोरोना महामारी को लेकर जारी नियमों का पालन करना आवश्यक है।

इसी के साथ अब सभी प्रकार के मामले सुनवाई के लिये सूचीबद्ध होंगे। गौरतलब है कि इसी साल 10 जनवरी को हाईकोर्ट को भौतिक सुनवाई के लिये बंद कर दिया गया था। इस दौरान वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई।

ताजा मामलों के अलावा सिर्फ महत्वपूर्ण मामलों पर ही सुनवाई की जा रही थी। इनमें जमानत, आपराधिक मामले, बंदी प्रत्यक्षीकरण, बेदखली से संबंधित, कुर्की व नीलामी के अलावा विशेष अपील व बेंच की सहमति से लगने वाले मामले शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.