After Header-1

500 में सिलेंडर व फ्री बिजली हर हाल में देगी कांग्रेस सरकार : गौरव

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा के नारे, किया है, करेंगे और करते रहेंगे पर कसा तंज

बोले, ये बिजली महंगी करते रहे हैं आगे भी करेंगे, कांग्रेस 200 यूनिट फ्री देगी 

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो प्रमुख वायदे किये हैं, उन्हें कांग्रेस की सरकार हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 500 रुपये के सिलेंडर, पांच लाख परिवारों को 40 हजार की सहायता, 200यूनिट फ्री बिजली देने के लिए प्रदेश के बजट का कुल 4 से 5 फीसद खर्च आएगा।

पढ़े-मोदी ने किसानों को कुचलने वाले के मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा: राहुल

कांग्रेस ने डा. मनमोहन सिंह व डा. अमत्र्यसेन जैसे प्रख्यात अर्थशा के साथ गहन विमर्श करके ही यह निर्णय लिया है। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र की मुख्य लाइन ह्यकिया है, करती है, करते रहेंगे पर तंज कसते कसा है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा ने बिजली  महंगी की, पानी की समस्या बढ़ाई और प्रदेश के लोगों को रोजगार से विहीन कर  पलायन के लिए मजबूर किया है, करती है और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा ने 101  से 200 यूनिट तक बिजली के दाम बढ़ाकर 4 रुपये यूनिट कर दी, आगे भी करते  रहेंगे, जबकि कांग्रेस 200 यूनिट तक बिजली फ्री देगी।

पढ़े-कांग्रेस ने भाजपा और मोदी सरकार पर साधा निशाना, बेरोजगारी

पानी पर उनेंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के घरों के आगे पानी की टोटियां लगा दी, लेकिन उनमें पानी ही नही है। राज्य में 6.5 फीसद घरों में नल लगाये गये हैं, लेकिन 70 से 80 फीसद नलों में पानी ही नही है, इसलिए भाजपा अपने नारे के अनुसार आगे भी ऐसा ही करती रहेगी। 

पढ़े-उत्तराखंड राज्य मांगे एक अदद भू-कानून

कांग्रेस नेता ने पलायन पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 2018 में पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 173 गांव खाली हो चुके हैं। राज्य में 400 से 50 0गांव ऐसे जहां 10 से कम लोग रह रहे हैं। राज्य के 3.5 लाख घरों में कोई भी नहीं रहता, पलायन की इस विभीषिका का प्रमुख कारण सिर्फ बेरोजगारी है।

इसलिए भाजपा सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाकर लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया, करती है और आगे भी करती रहेगी, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और चार लाख रोजगार देकर पलायन को रोकने के लिए काम करेगी। गौरव बल्लभ ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र दृष्टि दोष पत्र है, जबकि कांग्रेस उत्तराखंड की जनता की बेहतरी का प्रतिज्ञा पत्र लेकर आयी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.