UttarPradeshElections: अमित शाह ने भाजपा के घोषणापत्र ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ का किया विमोचन

लखनऊ । गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के लिए लखनऊ में भाजपा के घोषणापत्र ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ का विमोचन किया। अमित शाह ने कहा , ये सिर्फ घोषणापत्र नही है, ये संकल्पपत्र है, उत्तरप्रदेश को नए भविष्य की ओर ले जाने का संकल्पपत्र है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यही घोषणा पत्र लहराते हुए पूछते हैं कि कितने पूरे हुए मैं उनको बता देना चाहता हूं कि 212 संकल्प पूरे हुए।

UP के माफिया पलायन कर गए :शाह

शाह ने कहा, आज उत्तर प्रदेश में 1.80 लाख कोविड बेड मौजूद हैं और 541 नए ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 200 प्लांट शुरू हो गए हैं और बाकी पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा, 5 साल की सरकार चलने के बाद अब UP में माफिया पलायन कर गए हैं और कानून का राज है। डकैती के मामलों में 57%, लूट के मामलों में 70%, हत्या मामलों में 30%, अपहरण मामलों में 52%, दहेज-मृत्यु मामलों में 8% और दुष्कर्म मामलों में 42% की कमी दर्ज़ की गई है।

आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा ने अगले 5 सालों के लिए उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के जीवन में परिवर्तन करने के अपने लक्ष्य को लेकर अपना नया लोक कल्याण सकंल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा, आज जब उत्तर प्रदेश में भाजपा के 5 साल बीत रहे हैं तो हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज हर बहन, बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.