जनरल वीके सिंह ने भाजपा की नीतियों से लोगों को कराया अवगत

पौड़ी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह( General VK Singh) ने पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के सर्मथन में डोर टू डोर प्रचार किया। वीके सिंह ने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील भी की।सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में बर्फबारी से पर्यटकों में उत्साह, ग्रामीण जीवन शैली से रूबरू हो रहे हैं पर्यटक

जनरल वीके सिंह ने बदरीनाथ सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट के लिए जोशीमठ में भी जनसंपर्क किया। विधानसभा चुनाव के तहत अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे जनरल वीके सिंह पौड़ी के रांसी हेलीपैड पहुंचे।

उसके बाद शहर के एजेंसी चौक से लेकर अपर बाजार, लोवर बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर होते हुए धारा रोड और बस स्टेशन तक जनसंपर्क किया। वीके सिंह ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा की रीति और नीतियों से लोगों को अवगत कराया।

ये भी पढ़ें-आज़ादी के 7 दशक बाद भी नहीं पहुंची इस गांव में बिजली

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही राष्ट्रवादी पार्टी रही है। भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम बखूबी किया है।

Leave a Reply