अरूणाचल हिमस्खलन में सभी सातों सैनिकों की मृत्यु, सेना ने की पुष्टि 

गुवाहाटी । अरूणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आये सेना के सभी सातों

जवानों की मृत्यु हो गयी है। सेना ने इसकी पुष्टि की है। कामेंग सेक्टर के ऊंचाई

वाले क्षेत्र में भारतीय सेना के सात जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

सेना ने कहा कि घटना का पता चलते ही इन सैनिकों को बचाने के लिए तुरंत राहत

और बचाव अभियान शुरू किया गया था। इसके लिए विशेष उपकरणों को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भेजा गया था।

सेना ने कहा कि राहत और बचाव अभियान के दौरान सातों सैनिक बर्फ में दबे मिले और हर संभव प्रयासों के बावजूद दुर्भाग्य से इनमें से किसी को भी बचाया नहीं जा सका। वक्तव्य में कहा गया है कि 14 हजार 500 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम बेहद खराब था और यहां भारी बर्फबारी हुई थी। सभी सैनिकों के पार्थिव शरीर निकट के सैन्य चिकित्सा केन्द्र में पहुंचाये जा रहे हैं।

पढ़ें-राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने कहा -अगर कांग्रेस न होती तो
पढ़ें-लिखे तो होंगे ख़त मुझको !
पढ़ें-Karnataka Hijab Row : हिजाब और भगवा स्कार्फ राज्य भर के कॉलेजों तक फैलाKarnataka Hijab Row : हिजाब और भगवा स्कार्फ राज्य भर के कॉलेजों तक फैला

Leave A Reply

Your email address will not be published.