नड्डा ने कहा-गांधी परिवार वोट की खातिर गंगा आरती भी करने लगा है

नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को उत्तराखंड के दौरे पर

आये। नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार

वोट की खातिर गंगा आरती भी करने लगा है। भाजपा ने कांग्रेसियों को आखिरकार

तिलक-चंदन लगाना, मंदिर जाना, घंटी बजाना एवं पूजा अर्चना करना भी सिखा

दिया है।
नड्डा बागेश्वर और पिथौरागढ़ के दौरे पर आये हैं। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पर

जोरदार हमले करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की

सरकार ने उत्तराखंड राज्य के निर्माण के साथ ही प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा

दिया था। इसके तहत प्रदेश के विकास के लिये 90 प्रतिशत केन्द्रीय मदद मिलनी

थी लेकिन केन्द्र की मनमोहन सरकार ने उत्तराखंड का विशेष श्रेणी का दर्जा खत्म

कर दिया।
इसके बाद वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही उत्तराखंड का विशेष

राज्य का दर्जा बहाल किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में कांग्रेस उत्तराखंड को लेकर

कभी भी गंभीर नहीं रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा गरीब, दलित-पिछड़ों एवं

किसानों के साथ खड़ी रही है। उनकी पार्टी ने विकास को प्राथमिकता दी है। उसी के

आधार पर जनता चुनाव में जाती है।
उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता उत्तराखंड में किये गये

विकास कार्यों के मामले में किसी मंच से 15 मिनट धारा-प्रवाह बोल कर दिखायें? उन्होंने यह भी कहा कि वह बतायें कि उनकी पार्टी ने देश के विकास के साथ साथ किसानों, गरीबों, दलितों व पिछड़ों के लिये क्या क्या किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस का एक और उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि देश में टैंक एवं तोप खरीद कर क्या होगा। इसका विकास से क्या वास्ता? उन्होंने जनता से कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने चीन और पाकिस्तान की सीमा तक सड़कों का जाल बिछा दिया है। सीमा पर सड़कों का जबर्दस्त विस्तार हुआ है। पहले सेना को सीमा पर पहुंचने में तीन तीन दिन लग जाते थे लेकिन आज सेना कुछ ही घंटों में सीमा पर पहुंच जाती है।

उन्होंने जनता को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी के राज में देश में सेना की मदद के लिये राफेल और अन्य लड़ाकू विमानों के साथ ही तोपें एवं आधुनिक राइफलें खरीदी गयी हैं। सैनिकों के लिये वन रैंक व वन पेंशन के साथ ही प्रदेश में सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने मोदी सरकार में महिलाओं के सशक्तीकरण, पोषण अभियान, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, 18 हजार गांवों का विद्युतीकरण, आयुष्मान भारत योजना के अलावा प्रदेश में आलवेदर रोड निर्माण, चारधाम विकास के नाम पर किये गये कार्यों की भी याद दिलायी।

अंत में श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा के राज में देश आगे बढ़ रहा है। देश बदल रहा है। भाजपा विचारधारा की राजनीति करती है, इसलिये विचारधारा को विजयी बनाइए और प्रदेश के विकास में योगदान कीजिये।

Leave a Reply