भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची सन्नी देओल भी

चंडीगढ़। अभिनेता व गुरदासपुर से सांसद सन्नी देओल का नाम पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

आज जारी सूची में 30 नाम हैं जिनमें देओल का नाम शामिल है। पिछले काफी समय से देओल पंजाब से ‘गायब‘ हैं और इस समय वह वर्ष 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर‘ के सीक्वेल के निर्माण में व्यस्त हैं जिसकी शूटिंग दिसंबर में शुरू हुई थी।
एक अंग्रेजी दैनिक में आज ही छपे साक्षात्कार में भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा से गुरदासपुर सांसद के अपने क्षेत्र में न दिखने पर किये गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि वह संसद में गुरदासपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपना काम अच्छे से कर रहे हैं।

उन्होंने क्षेत्र में पुलों के लिए निधि उपलब्ध कराई है और काफी काम किया है। वह पार्टी की बैठकों में भी शामिल होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.