After Header-1

सुप्रीम कोर्ट ‘गेट-2022’ परीक्षा टालने की याचिका पर सुनवाई शीघ्र

कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते परीक्षा टालने की गुहार

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने स्रातक इंजीनियरिंग योग्यता परीक्षा(गेट)-2022 टालने की मांग संबंधी एक याचिका पर शीघ्र सुनवाई के लिए बुधवार सहमति दी गई।मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने याचिकाकर्ता अभ्यार्थी विद्यार्थियों की ओर से वकील पल्लभ मोंगिया की गुहार पर याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी।

वकील ने यह गुहार आज ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष से लगाई थी। याचिका में 05 फरवरी से होने वाली परीक्षा कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए टालने संबंधी आदेश देने की गुहार लगाई गई है।

‘विशेष उल्लेख’ के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पीठ के समक्ष गुहार लगाते बताया गया कि परीक्षा में करीब नौ लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में अभ्यार्थी परीक्षा टालने की लगातार मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए परीक्षा प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर परीक्षा का आयोजन कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.