इराक में हवाई हमले, इस्लामिक स्टेट के पांच आतंकवादी ढेर

बगदाद । इराक के उत्तरी प्रांत नीनेवेह में बुधवार को हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पांच आतंकवादी मारे गये। इराकी संयुक्त अभियान कमान के एक बयान के अनुसार, प्रांत के दक्षिणी भाग में स्थित हटरा रेगिस्तान में इराकी बलों ने आईएस द्वारा ठिकाने के रूप में इस्तेमाल की जा रही गुफा पर तड़के हवाई हमला कर पांच आतंकवादियों को मार गिराया।
सेना सूत्रों ने बताया कि इलाके की तलाशी के लिए वहां सुरक्षा बल भेजे गये हैं। इराकी सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ महीनों में आईएस आतंकवादियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उनके खिलाफ घातक हमले किये हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में इराकी बलों ने आईएस को हराने के बाद म। इसके बावजूद कुछ आतंकवादी शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में छिप गये हैं और सुरक्षा बलों तथा नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.