After Header-1

नक्सलियों ने मचाया उत्पात, चिचाकी-चौधरीबांध के बीच रेलवे ट्रैक को उड़ाया

300×250 ADS-1

रांची। भाकपा माओवादी ने आज एकदिवसीय झारखंड- बिहार बंद बुलाया है। इस दौरान भाकपा माओवादी नक्सलियों ने उत्पात मचाया।नक्सलियों ने रेलवे को निशाना बनाया है।

300×600 ADS-2

धनबाद रेल मंडल के चिचाकी और करमाबांध रेलवे स्टेशनों के बीच पोल संख्या 333/16 पर बम विस्फोट कर अप और डाउन पटरी उड़ा दी। इससे हावड़ा और नई दिल्ली रेल रूट पर परिचालन ठप हो गया। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12:15 बजे नक्सलियों का दस्ता इस क्षेत्र में पहुंचा और विस्फोट किया. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को पोल संख्या 334/13 व 14 के बीच अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना के बाद गिरिडीह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

तुरंत ट्रेन परिचालन रोक दिया गया। नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-राजधानी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी का मार्ग बदल कर चलाया गया। घटना बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद घटी। रेल कंट्रोल को पटरी उड़ाए जाने की सूचना 12.34 बजे मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.