सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में सुधार

मुंबई। सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में मामूली सुधार सामने आया है और फिलहाल वह यहां अस्पताल के आईसीयू में लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। लता का उपचार कर रहे डॉ प्रतीत समदानी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लता अभी भी आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं और आज उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है। लताजी को दो हफ्ते पहले कोरोना की चपेट में आने के कारण दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.