After Header-1

वित्तीय संकट से उबरने के लिए श्रीलंका को आरबीआई ने दिया  मदद का भरोसा

कोलंबो। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने  तेल टैंक फार्म सौदे पर हस्ताक्षर करने के एक हफ्ते बाद सेंट्रल बैंक आफ श्रीलंका के गवर्नर अजित निवार्ड काबराल से मुलाकात की और वित्तीय संकट से उबरने के लिए कोलंबो को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विस्तार की मदद का भरोसा दिया।

इस 90 करोड़ डॉलर में 50 करोड़ से अधिक के एशियन क्लियरिंग यूनियन समझौते को स्थगित करना और 40 करोड़ डॉलर का मुद्रा विनिमय शामिल है।

बागले ने गवर्नर अजित निवार्ड काबराल को यह भरोसा दिलाया कि यह कदम श्रीलंका में आर्थिक सुधार और विकास का काम करेगा और उन्होंने कहा कि भारत श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।

श्रीलंका में भारत के राजदूत ने ट्वीट किया, उच्चायुक्त ने सेंट्रल बैंक आफ श्रीलंका से मुलाकात की और पिछले सप्ताह आरबीआई द्वारा 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की सुविधाओं का विस्तार करने को लेकर भारत का मजबूत समर्थन का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा,इनमें से 50 करोड़ डॉलर से अधिक का इस्तेमाल एशियन क्लियरिंग यूनियन के समझौते को रद्द करने के लिए और 40 करोड़ डॉलर का मुद्रा विनिमय के लिए उपयोग किया जाना है।

उन्होंने कहा,ये कदम आर्थिक सुधार और विकास के लिए श्रीलंका के साथ खड़े होने की भारत की मजबूत प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.