पंजाब : कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका 

मोगा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की मौजूदगी अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद आज कांग्रेस में शामिल हो गयीं ।

चन्नी ने सुश्री सूद का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुये कहा कि यह शुभ दिन है जो वह पार्टी में शामिल हुई हैं तथा ऐसे समाजसेवी परिवार का सदस्य कांग्रेस का हिस्सा बनना हमारे लिये खुशी की बात है।

जहां तक मोगा के विधायक हरजोत कंमल की नाराजगी की बात है तो वो मेरे सहयोगी रहे हैं तथा उनको साथ लेकर हम चलेंगे । उनकी नाराजगी दूर की जायेगी । मैं उनके घर जाऊंगा । नारी शक्ति बहुत आगे बढ़ गयी है ।

सिद्धू ने उनका स्वागत करते हुये कहा कि निष्काम भाव से सेवा का बीड़ा उठाने वाली आज कांग्रेस में शामिल हो रही हैं तो मैं सुश्री सूद के लिये उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं । यह ऐसे परिवार से है जिसने नेकी और इंसानियत की देश में मिसाल कायम की।

ऐसे परिवार की बेटी कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है। सूद साहब ने बड़ा सोच समझ कर कांग्रेस में शामिल करने का फैसला किया । मैं सूद की चोइस के लिये बधायी देते हूं। सुश्री सूद ने कहा कि मैं चन्नी जी तथा सिद्धू साहब का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे लिये समय निकाला। कांग्रेस को आगे लेकर जाना है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.