परम बीर के सहयोगी को भगोड़ा घोषित करने का आदेश रद्द

मुंबई। पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के सह-आरोपी रियाज भाटी को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने भगोड़ा घोषित करने के एक आदेश को रद्द कर दिया। दाऊद इब्राहिम का सहयोगी बताया जाने वाला भाटी हाई-प्रोफाइल रंगदारी मामले में नामजद था, जिसमें मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परम बीर सिंह भी शामिल थे।

रियाज भाटी साल 2015 और 2020 में दो बार अलग-अलग अपराधों के लिए गिरफ्तार हो चुके हैं, इसके उपर होटलों और बार मालिकों से जबरन पैसा वसूलने का भी आरोप है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, इससे एकत्रित राशि मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे को भेजे गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.