देश में अतिरिक्त कोविड टीके के लिये नया पंजीकरण नहीं

नयी दिल्ली। देश में अतिरिक्त कोविड टीके के लिये किसी नये पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी और टीका केंद्र पर सीधे जाकर यह टीका लिया जा सकेगा। हालांकि लेने की प्रक्रिया आज से आरंभ हो जायेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं और वरिष्ठ नागरिकों को लगने वाली कोविड टीके की अतिरिक्त खुराक के लिये पहले से किसी अलग पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी।

किसी भी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जाकर अतिरिक्त टीका लिया जा सकेगा। हालांकि अतिरिक्त टीके के लिए समय लेने की प्रक्रिया शनिवार से आरम्भ हो जायेगी। जिन पात्र लोगों ने कोविड के दोनों टीके ले लिये हैं, वे अतिरिक्त टीका ले सकते हैं। अतिरिक्त टीके के पात्र लोगों को अतिरिक्त वही टीका लगेगा, जो उन्होंने पहले लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.