उत्तर प्रदेश में ओमीक्रॉन संक्रमितों की संख्या हुयी 31

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये वेरियेंट ओमीक्रॉन वैरिएंट के 23 नये मरीज मिलने के बाद इसके संक्रमितों की संख्या अब 31 हो गयी है। प्रदेश में ओमीक्रॉन संक्रमित 23 मरीज मिले। इसमें सबसे ज्यादा आठ रोगी लखनऊ में मिले हैं।

जबकि, मेरठ में पांच, गाजियाबाद में तीन एवं मुरादाबाद, आगरा तथा कानपुर में दो-दो व महाराजगंज में एक नया मरीज मिला है। ओमीक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने कोरोना जांच और जीनोम का दायरा बढ़ाने के आदेश दिये हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के सलाहकार समूह की देर शाम हुयी बैठक के बाद राज्य के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कोरोना नियंत्रण संंबंधी नये दिशानिर्देश भी देर रात जारी किये।

रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने सहित अन्य दिनशानिर्देशों वाले ये नियम प्रदेश में छह जनवरी से लागू होंगे। कोरोना के ओमीक्रॉन वेरियंट की जल्द पहचान के लिए लैब की संख्या बढ़ाई जा रही हैं।

इसमें गोरखपुर, झांसी व गाजियाबाद के मेडिकल कालेजों और लखनऊ में संजय गांधी पीजीआइ में जीनोम की व्यवस्था की जा रही है। अभी प्रदेश के पांच चिकित्सा संस्थानों में जीनोम  के लिए लैब है। संक्रमण को काबू में करने के लिए अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता और बढ़ाई जा रही है।

इसी हफ्ते कोरोना के लक्षण वाले लोगों दवा की किट का वितरण किया भी शुरु किया जायेगा। रैपिड रिपांस टीम (आरआरटी) की मदद से कोरोना संक्रमित वे मरीज, जिन्हें घर पर ही आईसोलेट किया गया है, उनके स्वास्थ्य की निगरानी भी की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.