झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, कई घायल

राची। झारखंड के पाकुड़ जिले में ट्रक और बस के बीच हुए भीषण टक्कर में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के साहिबगंज- गोबिंदपुर हाइवे पर कमरडीहा गांव के पास हुई है।

बुधवार की सुबह हुई इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कुहासे की वजह से हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बस बरहरवा से देवघर जा रही थी।

इसी दौरान कमरडीहा गांव के पास बस और एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाने थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा रजत बस जेएच 04के-1698 पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से गैस सिलेंडर लदा ट्रक तेज गति से आ रही थी।  तभी कमरडीहा गांव के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई. घटना के समय भयानक आवाज सुनाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.