जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार बरामद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारुद बरामद किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त दल ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर क्षेत्र में हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया है ।

उन्होंने कहा कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया और हदल नाला क्षेत्र से हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।

उन्होंने कहा कि ठिकाने से एक 12 बोर की बंदूक, एक वायरलेस सेट, एके-47 के 104 राउंड, दो यूबीजीएल ग्रेनेड और एक विस्फोटक उपकरण बरामद हुआ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा बलों के तालमेल और समन्वय से यह बड़ी सफलता मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.