मुकेश अंबानी मामला: ठाणे नदी के तट पर विस्फोटक कार मालिक का मिला शव

Ambani Gharअंबानी घर के निकट पिछले सप्ताह खड़े मिले विस्फोटक से लदे वाहन के मालिक हिरेन मनसुख का को पड़ोसी ठाणे में नदी के तट पर शव मिला है।  ठाणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग 45 वर्षीय मनसुख बृहस्पतिवार रात को लापता हो गया था। मुंब्रा रेती बुंदर रोड से लगी एक नदी के तट पर उसका शव मिला है। गौरतलब है कि दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला घर एंटीलिया के निकट 25 फरवरी को मनसुख की स्कॉर्पियो कार के अंदर जिलेटिन की छड़ें रखी हुई मिली थीं।पुलिस ने कहा था कि कार 18 फरवरी को एरोली-मुलुंद ब्रिज से चोरी हुई थी। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में मनसुख का बयान दर्ज किया था। वाहनों के पुर्जों का कारोबार करने वाले मनसुख ने कहा था कि अपनी कार चोरी होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी थी।  मनसुख के परिवार के सदस्यों ने ठाणे के नौपाड़ा पुलिसथाने को बताया था कि वह लापता है। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फड़णवीस ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि मुख्य गवाह की मौत से संकेत मिलता है कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने कहा, मैंएक बार फिर मांग करता हूं कि मामले की जांच एनआईए को सौंपी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.