देश में संक्रमण के 27 हजार से अधिक नये मामले, 284 मरीजों की मौत

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27,553 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,48,89,132 हो गयी है। इस दौरान महामारी से 284 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर  4,81,770 तक पहुंच गया है।

देश  में शनिवार को 25 लाख 75 हजार 225 कोविड टीके लगाये गये और इसके साथ ही कुल  टीकाकरण  एक अरब 45 करोड़ 44 लाख 13 हजार पांच हो गया है। केंद्रीय  स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण  मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी  आंकड़ों  के अनुसार,  देश के 23 राज्यों में अब तक  कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के कुल  1,525 मामले  दर्ज हुये  हैं।

पिछले  24 घंटों में 9,249 मरीजों के स्वस्थ  होने के साथ इस कोरोना संक्रमण से  निजात  पाने वालों की संख्या बढ़कर 3,42,84,561  हो गयी है। इस अवधि में  सक्रिय  मामले 18,020 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 122801 हो गयी है।

देश  में रिकवरी दर 98.27 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.35 फीसदी और मृत्यु दर  1.38 फीसदी है।  वर्तमान  में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले  केरल में हैं। जहां पिछले 24 घंटों  में सक्रिय मामलों में 510 की कमी आने से इनकी कुल संख्या घटकर 19,596 रह गयी हैं।

राज्य में 2,704  मरीजों के  स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने  वालों की तादाद बढ़कर  51,81,981 हो गयी  है। इस अवधि में 241 और मरीजों की  मौत होने से मृतकों  का  आंकड़ा बढ़कर 48,035 हो गया है। पिछले 24 घंटों  में केरल में कोरोना संक्रमण से मरने  वालों की  संख्या सबसे अधिक है।

महाराष्ट्र  में इस अवधि में फिर से सबसे  अधिक 7,718  सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल  संख्या बढ़कर 35,917 हो गयी  है,  जबकि सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों  का आंकड़ा बढ़कर 1,41,533 हो  गया है।

Leave a Reply