After Header-1

पीएम का भाषण बेधार, हारी हुई बाजी जैसे लगे मोदी

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा की सभा को फ्लाप शो बताया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन से हल्द्वानी की जनता को फजीहत में डाला गया और पूरे राज्य की सरकारी मशीनरी को मोर्चे पर लगा कर भाजपा कुछ भी हासिल नहीं कर पायी। पीएम के भाषण में धार ही नजर नहीं आयी और वे हारी हुई बाजी के कप्तान नजर आ रहे थे।
पीएम की सभा के बाद यहां जारी बयान में उन्होंने  कहा कि भाजपा से जनता का भरोसा उठ चुका है। बेहतर होता प्रधानमंत्री भाजपा के 2१७ के दृष्टि पत्र का उल्लेख करते और भाजपा ने उस पर जो काम किया उसका उल्लेख करते।
मगर आदत से मजबूर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुनावी बेला में घोषणाओं की फुलझड़ी छोड़ते नजर आए। एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी 20 हजार करोड़ की योजनाओं की चुनावी फूलझड़ी छोड़ गए हैं।
 महंगाई, बेरोजगारी, पलायन दूर करने आपदा प्रबंधन और उत्तराखण्ड के विकास का प्लान के बारे में मोदी जी की झोली खाली निकली इससे पता चलता है कि भाजपा के पास विजन नहीं चुनावी मिशन है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे जो लोग पिछले पांच सालों में कुछ काम नहीं कर पाए वह अब विकास का दशक कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। हल्द्वानी के लिए आईएसबीटी और रिंग रोड सबसे प्रमुख कार्य हैं इसके लिए किसी ने कोई बात नहीं की।
उन्होंने कहा कि भाजपा को जिस बात का डर था आखिर वहीं हुआ। छोटे से एमबी मैदान को भरने में भाजपाइयों के पसीने छूट गए। उत्तर प्रदेश से भी जनता बुलायी गई थीं। कई दिनों से पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ था। करोड़ रुपए की बर्बादी मोदी के दौरे में करोड़ों रुपया बर्बाद किया गया।
उन्होंने कहा तीन दिन से कई स्थानों में सड़ कें ब्लाक कर जीरो जोन बना दिया गया था। जनता जान से परेशान थी कई स्थानों पर मरीजों को ला रही एंबुलेंस फंसी रही।
इसके अलावा आटो रिक्शा बंद करने से मरीजों को अस्पताल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़। मुख्यमंत्री धामी हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस से बुरी तरह डरे हुए हैं।
उनके पास कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बोलने के सिवाय और कुछ नहीं था। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी की बॉडी इस्टाइल हारी हुई बाजी की तरह से लग रही थीं। लग रहा है कि पीएम को उनके खुपिया तंत्र ने उत्तराखंड में बड़ी हार की जानकारी दे दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.