हेलिकॉप्टर हादसा, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी आज हार गये जिंदगी से जंग

नई दिल्‍ली । कुन्नूर में हुये हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी आज जिंदगी से जंग हार गये। 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था।

इस हादसे में बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था। इस हादसे में अकेले वरुण सिंह जिंदा बचे थे। बुधवार को इलाज के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया। भारतीय एयरफोर्स ने ट्वीट कर यह      जानकारी दी।

आईएएफ ने ट्वीट कर कहा, भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे।

एयरफोर्स अफसर उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे। उनका इलाज बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में चल रहा था। वरुण ग्रुप कैप्‍टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.