अमरीक सिंह और फरजाना आलम ने पंजाब लोक कांग्रेस का दामन थामा

चंडीगढ़: पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं लुधियाना से दो बार सांसद रहे अमरीक सिंह और मलेरकोटला से पूर्व अकाली विधायक फरजाना आलम ने आज पंजाब लोक कांग्रेस का दामन थाम लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की नयी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की जारी विज्ञप्ति में आज यह जानकारी दी गई । लुधियाना से दो बार सांसद रहे अमरीक सिंह और पूर्व अकाली विधायक फरजाना आलम पार्टी में शामिल हो गये ।

इसके अलावा पंजाब आढतिया एसोसिएशन के प्रधान और पंजाब मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष विजय कालरा भी पार्टी में शामिल हो गये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.