After Header-1

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधे

नयी दिल्ली। विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने सभी अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए गुरूवार को शादी के बंधन में बंध गए।

उन्होंने अपनी शादी की पहली तस्वीरें साझा कीं और फोटो के शीर्षक में लिखा कि हमारे दिल में सिर्फ प्यार और आभार हर चीज के लिए जो हमें इस पल तक साथ लाया। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।

सूत्रों के अनुसार राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में हुई इस शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। शादी को लेकर बॉलीवुड से बधाई संदेश आने लगे। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिखा, ‘‘ओह माय गॉड आप लोग बहुत सुंदर दिख रहे हैं।

दिल की फोटो वाली नवविवाहितों शादी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की गई जिसमें ‘जयमाला और फेरों’ की रस्में शामिल है। अभिनत्री प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर ने भी नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.