केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने जैविक कीवी फल को किया लांच

नयी दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने नयी दिल्ली में अपने प्रदेश अरुणाचल के खेतों से ताजा प्रमाणित जैविक कीवी फल को लांच किया।

रिजीजू ने बाद में ट्वीट कर कहा, मैं नयी दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश के खेतों से ताजा प्रमाणित जैविक कीवी फल लॉन्च करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

अरुणाचल प्रदेश की कीवी दुनिया में बेहतरीन गुणों वाली है। अरुणाचल प्रदेश की उच्च गुणवत्ता वाली ताजा कीवी बहुराष्ट्रीय कंपनियों, खुदरा विक्रेताओं और व्यक्तियों को आपूर्ति के लिए भी उपलब्ध है।

गौरतलब है कि रिजीजू का गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश है और वह अरुणाचल पश्चिम के सांसद भी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.