मन की बात : प्रधानमंत्री ने शहीदों को किया नमन ,कहा- अमृत महोत्सव से मिलती है प्रेरणा

नयी दिल्ली। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें अमृत महोत्सव से प्रेरणा मिलती है।

मोदी ने कहा कि दिसंबर महीने में देश नौसेना दिवस और सशस्त्र सेना झंडा दिवस भी देश मनाता है। हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मनाएगा।

मोदी ने कहा कि दो दिन बाद दिसम्बर का महीना भी शुरू हो रहा है और दिसम्बर आते ही हमें ऐसा ही लगता है कि चलिए साल पूरा हो गया। ये साल का आखिरी महीना है और नए साल के लिए ताने-बाने बुनना शुरू कर देते हैं।

इसी महीने नौ सेना और सशस्त्र सेना झंडा दिवस भी देश मनाता है। हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मना रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इन सभी अवसरों पर देश के सुरक्षा बलों का स्मरण करता हूं, हमारे वीरों का स्मरण करता हूं।

और विशेष रूप से ऐसे वीरों को जन्म देने वाली वीर माताओं का स्मरण करता हूँ। हमेशा की तरह इस बार भी मुझे नमो एप पर, माईगोव पर आप सबके ढ़ेर सारे सुझाव भी मिले हैं।

आप लोगों ने मुझे अपने परिवार का एक हिस्सा मानते हुए अपने जीवन के सुख-दुख भी साझा किये हैं। इसमें बहुत सारे नौजवान भी हैं, छात्र-छात्राएं हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे वाकई बहुत अच्छा लगता है कि ‘मन की बात’ का हमारा ये परिवार निरंतर बड़ा तो हो ही रहा है, मन से भी जुड़ रहा है और मकसद से भी जुड़ रहा है और हमारे गहरे होते रिश्ते, हमारे भीतर, निरंतर सकारत्मकता का एक प्रवाह, प्रवाहित कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.