चुनावी तैयारी में भाजपा से आगे हुई कांग्रेस

  • कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया 
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे को उत्तराखंड की स्क्रीनिंग कमेटी की कमान सौंपी गई 
  • कांग्रेस ने तय किया है कि हर विधानसभा सीट से कम से कम तीन नाम तय किए जाएं: गोदियाल
देहरादून।  2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के सिलसिले में विधानसभा प्रत्याशियों के चयन की ओर कांग्रेस ने भाजपा से एक कदम आगे बढ़ा दिया है।
कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के लिए स्क्रीनिंग कमेटी यानी छानबीन समिति का गठन कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे को उत्तराखंड की स्क्रीनिंग कमेटी की कमान सौंपी गई है।
अविनाश पांडे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं। वह महाराष्ट्र के लघु उद्योग उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे।
वह युकां के महासचिव रहे हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा परिषद के सदस्य रहे। स्क्रीनिंग कमेटी में अविनाश पांडे के साथ अजय कुमार, वीरेन्द्र सिंह राठौर, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को शामिल किया गया है। चुनाव से पहले टिकटार्थियों की मारा-मारी के बीच स्क्रीनिंग कमेटी एक-एक सीट पर कई-कई नामों की फिल्टरिंग कर दो-तीन-चार नामों तक का पैनल बनाकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है जहां प्रत्याशी का नाम तय होता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि इस बार कांग्रेस ने तय किया है कि हर विधानसभा सीट से कम से कम तीन नाम तय किए जाएं। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है वह खुद श्रीनगर सीट से भी तीन नाम चाहेंगे यह नहीं होगा कि क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष इस सीट से दावा कर रहे हैं तो कोई और दावा नहीं कर सकता।

महिला कांग्रेस चाहेगी 40 फीसद टिकट महिलाओं को मिले: सरिता आर्य

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि महिला कांग्रेस चाहेगी कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कांग्रेस 40 फीसद टिकट महिलाओ को दे।
कांग्रेस की महिला नेता विभिन्न सीटों से टिकट के लिए दावा भी कर रही हैं। वह खुद नैनीताल सीट से टिकट की दावेदार हैं। लेकिन प्रदेश कांग्रेस को साफ कर देना चाहिए कि यशपाल आर्य व संजीव आर्य के कांग्रेस में लौटने के बाद स्थिति क्या रहेगी। कांग्रेस को उन्हें पहले ही यह बता देना चाहिए कि उन्हें कहां से टिकट दिया जा

Leave a Reply