After Header-1

निवेश और रोजगार सृजित को लेकर सरकार कृत संकल्प : महाराज

नई दिल्ली/देहरादून ।  नई दिल्ली के प्रगति मैदान मे चल रहे 4वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड  दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या  एवं उत्तराखंड पैवेलियन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर आजाग किया।
इस अवसर पर हंसध्वनि थियेटर में उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
महाराज ने बताया कि  राज्य सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजित करने के लिए कृत संकल्प है। राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण तैयार कर अधिकाधिक निवेश आकृष्ट करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि एकल खिड़की व्यवस्था के अंतर्गत उद्योगों को निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रकार की स्वीकृतियां तथा अनापत्तियां प्रदान किए जाने के लिए एकल खिड़की अधिनियम लागू किया गया है। ईज अफ डूईंग बिजनेस कार्यक्रम में राज्य देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों के साथ शीर्ष राज्यों में शामिल  है।
एक ओर जहां बड़ा निवेशकों को आकॢषत करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य के युवाओं विशेषकर कोविड-19 से प्रभावित राज्य के प्रवासियों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा नैनों स्वरोजगार योजना लागू की गयी है। 
उन्होंने कहा कि हरित प्रदेश की अवधारणा को मूर्त रूप देने में सरकार सतत् प्रयत्नशील है और मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना लागू की गयी है।
 राज्य के समस्त जनपदों के पोटेंशियल को देखते हुए एक जनपद दो उत्पाद योजना लागू की गयी है, जिससे राज्य के विशिष्ट उत्पाद राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करने में सफल होंगे। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य की राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान है।
राज्य सरकार राज्य में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के अतिरिक्त ‘13 जनपद, 13 नए गंतव्य’ के अन्तर्गत तीवता से कार्य कर रही है। बुनियादी ढांचे के अन्तर्गत राज्य में रेल लाईन, वायु सेवा तथा राजमार्गां के निर्माण के क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले की थीम है- आत्मनिर्भर भारत और राज्य सरकार इसी तर्ज पर आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.