दिल्ली के डिप्टी सीएम ने की घोषणा, कर्नल कोठियाल गंगोत्री से लड़ेंगे चुनाव

उत्तरकाशी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की गंगोत्री विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल होंगे। कर्नल अजय कोठियाल आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व में आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया हुआ है।

और अब कर्नल अजय कोठियाल का नाम आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा महत्वपूर्ण सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।तो कहीं ना कहीं यह कांग्रेस और भाजपा के लिए गंगोत्री विधानसभा से चिंता का विषय हो सकता है।

वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की कांग्रेस और भाजपा के चेहरे जो गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। उनका जीवन का त्याग कर्नल अजय कोठियाल जैसा नहीं है कर्नल अजय कोठियाल ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा को दिया है। कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा के जन-जन के हृदय में बसे हुए हैं।

पत्रकार वार्ता में जब मनीष सिसोदिया से पूछा गया की गंगोत्री विधानसभा की तरह अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कब होगी तो उन्होंने कहा की जल्द ही हम लोग उत्तराखंड की अन्य सभी सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देंगे।

Leave a Reply