सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी

श्रीनगर। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मिली जानकारी के  अनुसार मुठभेड़ श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने में पुलिस की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों को मौके पर भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खाली करा दिया है। आतंकियों के साथ अभी भी मुठभेड़ जारी है।

सोमवार शाम सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। जसके बाद सुरक्षाबलों ने चेकिंग शुरू की तो आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है। उसके पहचान नहीं हो पाई है। ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.