कोलंबिया में आतंकवादी हमला, चार लोग मरे

मेक्सिको सिटी। कोलंबिया में हुए आतंकवादी हमला में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालो में तीन सैनिकों और एक नागरिक है। राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।

ड्यूक ने देर रात ट्वीट किया, हम कासनेर में पैज डे एरिपोरो और हाटो कोरोजल के बीच सड़क पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं।

इस हमले में कोलंबियाई सेना के तीन जवानों और एक नागरिक की मौत हो गई है। हम पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।

सुरक्षा बल हमले के लिये जिम्मेदार लोगों को ढूंढ लेंगे। कोलंबियाई सेना के अनुसार काफिले को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया जिसमें दो नागरिकों समेत पांच लोग घायल भी हुये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.