After Header-1

कोवैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को ब्रिटेन में पृथक-वास में नहीं रहना होगा

लंदन। भारतीय कोवैक्सीन टीके को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्वीकृत कोविड-19 रोधी टीकों की सूची में 22 नवंबर को शामिल किया जाएगा। यह जानकारी  ब्रिटेन सरकार ने दी है। कोवैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को ब्रिटेन आने के बाद पृथक-वास में नहीं रहना होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन कोवैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए स्वीकृत टीकों की सूची (ईयूएल) में पहले ही शामिल कर चुका है, जिसके बाद ब्रिटेन ने यह कदम उठाया है।

भारत में निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके कोविशील्ड को ब्रिटेन में स्वीकृत टीकों की सूची में पिछले महीने शामिल किया गया था।

भारत के लिए ब्रितानी उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट किया, ब्रिटेन आने वाले भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कोवैक्सीन समेत डब्ल्यूएचओ की आपात सूची में शामिल कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके यात्रियों को 22 नंवबर से पृथक-वास में नहीं रहना होगा। यह फैसला 22 नवंबर तड़के चार बजे से लागू होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.