मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया की सुरक्षा

मुंबई । मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई में स्थित घर एंटिलिया की सुरक्षा बढ़ा दी है। अंबानी के घर के बाहर दो संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई देने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।

सूत्रों के मुताबिक एक टैक्सी चालक ने पुलिस को बताया कि दो लोग उससे एंटिलिया के बारे में पूछ रहे थे और वे लोग हिंदी भाषा में बात कर रहे थे। उनमें से एक व्यक्ति हाथ में बैग लिए हुए था।

आजाद मैदान थाना पुलिस ने टैक्सी चालक का बयान दर्ज कर लिया है और एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.