हमारे कार्यक्रम से घबराई भाजपा, अब विजय संकल्प कार्यक्रम 11 को : गोदियाल

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि भाजपा उनके हल्द्वानी में प्रस्तावित विजय संकल्प कार्यक्रम से बुरी तरह घबरा गयी है। इसी लिए भाजपा ने 10 नवंबर को वहीं मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा दिया है।
गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने 10 नवंबर को हल्द्वानी में विजय संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दिन वहां पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य का बड़ स्तर पर सम्मान भी होना था, लेकिन भाजपा इस कार्यक्रम से घबरा गयी। इसलिए भाजपा ने उससे करीब 100 मीटर दूर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगवा दिया और समय भी वही रखा है।
गोदियाल ने कहा कि प्रशासन ने पार्किंग को लेकर हाथ खड़े कर दिये हैं। इसको देखते हुए कांग्रेस ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है ताकि किसी तरह का टकराव न हो। उन्होंने बताया है कि कांग्रेस ने अब अपना कार्यक्रम एक दिन बाद यानि 11 नवंबर को रखा है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी से अपील व अपेक्षा करते हैं कि भविष्य में इससे बचना होगा।  पत्रकार वार्ता में हरीश रावत, सुरेन्द्र अग्रवाल, मथुरा दत्त जोशी, गरिमा दसौनी, राजीव जैन व आशा टम्टा भी मौजूद थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.