After Header-1

सरकार जुटी बच्चों के कोविड टीकाकरण की तैयारी में 

नयी दिल्ली । सरकार त्यौहारी सीजन के बाद बच्चों को कोविड टीका लगाने की तैयारी में जुट गयी है ।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में पूरे मामले से जुड़े अधिकारियों ने यहां बताया कि देश के लगभग 44 करोड़ बच्चों को भी अब कोरोना टीकाकरण के दायरे में लाने की योजना के तहत इस समय प्राथमिकता सूची तैयार करने का काम तेजी से जारी है ।

उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने के पहले पखवाड़े में त्योहारों के बाद बच्चों के टीकाकरण की शुरूआत हो जाएगी। स्थानीय स्तर पर बच्चों को कोविड टीका देने के लिए विशेष केंद्र बनाए जा रहे हैं।

इन केंद्रों के निकट अस्पतालों में भी आपात स्थिति में बच्चों को चिकित्सा सहायता देने का बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। बाल कोविड केंद्रों का स्वरूप बच्चों की रुचि के अनुरूप होगा।

इन केंद्रों में बच्चों के लिए खेलने का भी सामान प्राप्त होगा और इन केंद्रों को रंग बिरंगे रंगों से सजाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार बच्चों के टीकाकरण की शुरूआत से पूर्व ही इसको लेकर नियम तैयार किये जा रहे है। मुख्य रूप से कई चरणों में बच्चों के टीकाकरण किया जाएगा। बच्चों के आयुवर्ग के आधार पर भी प्राथमिकता सूची तय होगी और बच्चों के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.