कन्नड़ फ़िल्मों के सुपरस्टार अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन 

बेंगलुरू। कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत राजकुमार का आज यहां निधन हो गया । पुनीत (47) को सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद शहर के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुनीत प्रसिद्ध अभिनेता स्वर्गीय डॉ. राजकुमार के सबसे छोटे पुत्र थे। उनके बड़े भाई शिवराज कुमार भी कन्नड़ फिल्म जगत की जाने-माने हस्ती हैं।
प्रधानमंत्री से लेकर राहुल गांधी और क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद, वीरेंद्र सहवाग सहित उनके करोड़ों प्रशंसकों ने निधन पर दुख जताया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट किया: ‘मुझे गहरा धक्का लगा है कि कन्नड़ हस्ती श्री पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

कन्नड़ लोगों के पसंदीदा अभिनेता, अप्पू, के निधन से कन्नड़ और कर्नाटक को भारी क्षति हुई है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके प्रशंसकों को इस दर्द को सहने की शक्ति देंगे।

पुनीत का असली नाम लोहित राजकुमार था। उनका विवाह 1999 में अश्विनी रेवनाथ से हुआ था। पुनीत की पहली फिल्म ‘अप्पू’ थी, जो 2002 में आई थी। उन्हें आकाश (2005), अरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्धि मिली।

इससे पहले वह कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके थे। उन्होंने कुछ फिल्मी गानों को अपना स्वर भी दिया। वह कन्नड़ फिल्म उद्योग में सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले अभिनेताओं में थे। अ

Leave A Reply

Your email address will not be published.