पश्चिम बंगाल: तृणमूल में शामिल हुए भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के रायगंज से भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी तृणमूल में शामिल हो गये। कल्याणी ने राज्य के मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी और विवेक गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
तृणमूल कांग्रेस ने बाद में एक ट्वीट कर कल्याणी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा,हम तहेदिल से कल्याणी का स्वागत करते हैं जो पार्थ चटर्जी और विवेक गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
बंगाल में तृणमूल द्वारा भाजपा को झटका देने का सिलसिला जारी है। आज एक और भाजपा विधायक ने तृणमूल का दामन थाम लिया। इस महीने की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा देने वाले विधायक कृष्ण कल्याणी आज पार्टी में शामिल हो गए।
रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने एक अक्तूबर को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इससे एक दिन पहले ही कृष्ण कल्याणी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
यह नोटिस उन्हें रायगंज में भाजपा सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ बयानबाजी के बाद भेजा गया था। लेकिन इसके अगले ही दिन खुद कृष्ण कल्याणी ने इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं उस पार्टी में नहीं रह सकता, जिसमें देबाश्री चौधरी सांसद हैं।

Leave a Reply